फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एक करोड़ से संवरेगा नर्वदेश्वर नाथ धाम

Mon, 08 Jan 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र का प्राचीन बाबा नर्वदेश्वर नाथ धाम (शिव मंदिर) एक करोड़ से संवारा जाएगा। शासन ने धान के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। आंगणन प्रस्ताव के बाद धनराशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

सगरा सुंदरपुर बाजार में नर्वदेश्वर नाथ धाम मंदिर का निर्माण सन 1266 में राजा कुलहिया नरेश ने कराया था। जिसके बाद से यह धार्मिक स्थल स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया।
श्रद्धालुओं की मांग पर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता डॉ. राकेश सिंह व शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने शासन को प्रस्ताव भेजकर मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जाकिर अली, रत्नाकर त्रिपाठी, रमेश मिश्र, अजय मिश्र, बच्चा तिवारी, संगठा प्रसाद गिरि आदि ने खुशी जताई है। श्रद्धालुओं का उम्मीद है कि जल्द ही नर्वदेश्वर नाथ धाम पर्यटन विभाग की मानचित्र पर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें