फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: NAAC will decide in which subjects the children are weak

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के शैक्षिक स्तर का आंकलन करने के लिए नैक यानी नेशनल एचीवमेंट टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। गणित, विज्ञान व अंग्रेजी समेत सभी विषयों में बच्चों की क्षमता का आंकलन करने के बाद उनकी कमियों को दूर किया जाएगा। खास बात यह है कि नैक की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। बेसिक शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुुटा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में 2023 प्राइमरी व 722 मिडिल स्कूल हैं। इसमें दो लाख 85 हजार बच्चे पढ़ाई करते हैं। नए शिक्षा सत्र से ही विद्यालयों के पठन- पाठन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अभियान शुरू है। चहक, पंख सहित कई कार्यक्रमों को संचालित कर स्कूलों में शैक्षिक माहौल बनाया जा रहा है। इसके अलावा अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों के शैक्षिक स्तर का भी आंकलन किया जाएगा।
विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए निपुण भारत मिशन अभियान के तहत अब विद्यालयों में नेशनल एचीवमेंट टेस्ट का आयोजन कराया जाएगा। कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी सहित विषयों की परीक्षा होगी। कक्षावार बच्चों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

उनके अंकों के आधार पर श्रेणी तैयार की जाएगी। नैक परीक्षा से यह आंकलन लगाया जाएगा कि कौन सी कक्षा में किन-किन विषय में बच्चे कमजोर हैं। संडवाचंद्रिका एबीएसए हरिनाथ सिंह ने बताया कि इस पहल से बच्चों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाया जाएगा। दिसंबर माह में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें