फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: यूपी बोर्ड में अब एसटीएफ की रिपोर्ट पर डिबार होंगे परीक्षा केंद्र

Mon, 06 Feb 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ की नजर रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई के लिए एसटीएफ की रिपोर्ट को आधार बनाया जाएगा। गड़बड़ी पाए जाने पर उनकी रिपोर्ट पर परीक्षा केंद्रों को डिबार किया जाएगा। दरअसल, अभी तक परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी पाए जाने पर बोर्ड कार्रवाई कर उनको डिबार करता रहा है, लेकिन इस बार बोर्ड परीक्षा में एसटीएफ की सक्रियता रहेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे को कंट्रोल रूम से कनेक्ट कर ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा रही है। हाईस्कूल में 62,028 व इंटर में 56,468 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे।
परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की भी तैनाती होगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नजर रखेंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ की टीमें भी नजर रखेगी। दरअसल, प्रयागराज में बोर्ड परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक के बाद एसटीएफ की टीम को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए बनाए गए 218 परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ की टीम नजर रखेगी। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी करेगी। उनकी रिपोर्ट पर परीक्षा केंद्रों को डिबार किया जाएगा। डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने बताया कि ऐसे परीक्षा केंद्रों को डिबार किया जाएगा जो नकल कराने में संलिप्त होंगे। शासन ने नकल की रोकथाम के लिए एसटीएफ को जो जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

Iबोर्ड परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए टीमें लगातार सक्रिय रहेंगीं। नकल कराने का ठेका लेने से लेकर केंद्रों के बाहर भी टीम भ्रमण करती रहेगी।
नवेंदु सिंह, सीओ एसटीएफ, प्रयागराज यूनिटI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें