फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: उत्तरी- पश्चिमी हवाओं ने जमाई पैठ, ठंड से राहत

Fri, 03 Feb 2023 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वातावरण में उत्तरी- पश्चिमी हवाओं की दखल से लोगों को ठंड से राहत मिली है। बृहस्पतिवार को दिनभर धूप खिलने से ठंड का असर कुछ कम हुआ है। बाजारों में काफी चहल- पहल रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं ने रुख बदला तो मौसम का मिजाज बदल सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.5 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण में उत्तरी- पश्चिमी हवाओं की जुगलबंदी से मौसम का मिजाज बदला है। मौसम साफ होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को दिनभर उत्तरी और पश्चिमी हवाओं का प्रभाव रहा। सुबह 10 बजे के बाद धूप का असर तेज होने से ठंड का असर कम रहा। इससे शहर से लेकर गांव की बाजारों में चहल- पहल रही।
विज्ञापन

हालांकि शाम को ठंड बढ़ने लगी। ठंडी हवाएं शरीर के खुले हिस्सों में चुभने लगीं। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि उत्तरी व पश्चिमी हवाओं की दखल से मौसम का मिजाज बदला है। ठंड का असर कम हुआ है। अभी धुंध संग धूप-छांव का असर रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें