फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईस्कूल की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई

Sat, 04 Mar 2023 10:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षा में सचल दल ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई को पकड़ा। सचल दल ने उत्तर पुस्तिका जमा कराने के बाद युवक को परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक ने युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज कुसुवापुर में पहली पाली में सुबह आठ से 11.15 बजे तक हाईस्कूल सामाजिक विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत छात्र शुभम के स्थान पर लवाना निवासी रामजी परीक्षा दे रहा था। निरीक्षण के दौरान आंतरिक सचल दल ने युवक से प्रवेश पत्र मांगा। प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र के जांच पत्र से मिलान करने पर युवक दूसरा निकला। आंतरिक सचल दल ने युवक से उत्तर पुस्तिका जमा करा लिया। सूचना पर केंद्र व्यवस्थापक ने युवक को परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया। युवक के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पहली पाली में इंटर व्यावसायिक वर्ग की भी परीक्षा थी। नामांकित 731 परीक्षार्थियों में 678 ने परीक्षा दी, जबकि 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

यूपी बोर्ड परीक्षा में 6,994 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
यूपी बोर्ड हाईस्कूल सामाजिक विषय की परीक्षा में 6,139 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पंजीकृत 61,946 में 55,807 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली इंटर व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा में 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पंजीकृत 731 परीक्षार्थियों में 678 ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में इंटर संस्कृत और कृषि शास्य विषय की परीक्षा 802 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पंजीकृत 6,293 परीक्षार्थी में 5,491 ने परीक्षा दी। संवाद
विज्ञापन



नोडल अधिकारी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

प्रांतीय नोडल अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा के साथ डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ राउटर डिवाइस की जांच की गई। स्ट्रांग रूम के साथ डबल लॉक की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी की। कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज के साथ अवधेश विद्या निकेतन, मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज, इंद्राणी इंटर कॉलेज, दिनेश इंटर कॉलेज, देवनारायण इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें