रानीगंज नगर पंचायत की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी, इस बार इसे अनारक्षित अनारक्षित घोषित किया गया है। सिटी नगर पंचायत पिछड़ी जाति से सामान्य हो गई। कुंडा की सीट पिछड़ी जाति महिला से अनारक्षित और मानिकपुर अनारक्षित से पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित की गई है। नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के चेयरमैन की आरक्षण सूची लंबे इंतजार के बाद जारी की गई। इससे कई लोगों की बल्ले-बल्ले हो गई, लेकिन बहुत से उम्मीदवारों के सपनों पर पानी फिर गया है। सूची जारी होने के साथ ही अब कौन मैदान में रहेगा और कौन नहीं, यह भी लगभग तय हो गया है। दलगत राजनीति से इतर लोगों ने गुणा-गणित लगानी शुरू कर दी है।
निकाय का नाम सीट का आरक्षण
नगर पालिका परिषद बेल्हा --अनारक्षित
गड़वारा- महिला
अंतू- अनारक्षित
सुवंसा- अन्य पिछड़ा वर्ग
पृथ्वीगंज- महिला
पट्टी- अनारक्षित
रानीगंज- अनारक्षित
लालगंज- अनारक्षित
सिटी- अनारक्षित
मान्धाता-. महिला
कटरा गुलाब सिंह- महिला
कटरा मेंदनीगंज- महिला
मानिकपुर-अन्य पिछड़ा वर्ग
डेरवा- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
कोहंडौर-. अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
ढखवा- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
हीरागंज- अनूसूचित जाति महिला
कुंडा-अनारक्षित
रामगंज- अन्य पिछड़ा वर्ग