फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गोली मारकर लूटा मोबाइल, सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी

Tue, 17 Oct 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकरपुर निवासी शुभम वर्मा को सोमवार की रात नहर की ओर शौच के लिए जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर मोबाइल लूट लिया। उसे घायल अवस्था में सीएचसी ले जाया गया। लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल व सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। घायल से पूछताछ के बाद पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल देखा। मौके से एक कारतूस मिला। शुभम के साथ मौजूद युवक के बयान में विरोधाभास भी रहा। हालांकि रात में पुलिस संदिग्ध बदमाशों की तलाश में दबिश देती रही। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष रेखा देवी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें