फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विधायकों को पहली बार निधि में मिले पांच-पांच करोड़, बढ़ेगी विकास की रफ्तार

Fri, 12 Jan 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए अब धन की कमी नहीं होगी। शासन ने पहली बार विधायकों को पांच करोड़ रुपये की निधि भेजी है। विधायक निधि की इस रकम से क्षेत्र विकास की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन

विधायक क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का खाका तैयार करने में जुट गए हैं। जिला प्रशासन को अब विधायकों के प्रस्ताव का इंतजार है।

जिले में सात विधायक और तीन एमएलसी की धनराशि जिले में विकास कार्य कराने के लिए विधायक निधि के तहत आती है। अभी तक इन विधायकों के हिस्से में तीन-तीन करोड़ रुपये आते थे। चालू वित्तीय वर्ष में विधायकों को पांच-पांंच करोड़ रुपये मिले हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2022 में विधायक निधि बढ़ाकर पांच करोड़ करने की घोषणा की थी। अभी तक तीन-तीन करोड़ रुपये ही मिल रहे थे। चालू वित्तीय वर्ष में जिले के सात विधायकों और तीन एमएलसी के हिस्से में बतौर निधि पहली बार पांच-पांच करोड़ रुपये आए हैं। इस धनराशि से विधायक अपने क्षेत्रों में जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने से लिए विकास कार्य करा सकेंगे।
विज्ञापन





0 विधायक निधि बढ़ाने की मांग सबसे पहले मैनें सदन में मामला उठाया था। मुख्यमंत्री ने हमारे सुझाव को मान लिया, इसके लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं। विधानसभा क्षेत्र काफी बड़ा होता है, महंगाई के लिए लिहाज से तीन करोड़ रुपये में विकास कार्य नहीं हो पाते थे। अब पांच करोड़ रुपये होने से विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी।

आराधना मिश्रा उर्फ मोना, विधायक रामपुरखास, कांग्रेस


0 विधायक निधि जो मिलती थी, वह बेहद कम थी। मैंने इस वर्ष संपूर्ण विधायक निधि को विद्युतीकरण से अछूते गांवों को रोशन करने के लिए दे रखा है। उम्मीद है कि विकास निधि से गांव के लोगों की यह समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी। क्षेत्र विकास के सड़क, नाली, खड़ंजा जैसे कार्य भी कराए जाएंगे।

विनोद सरोज, विधायक, बाबागंज , जनसत्ता दल



0 विधायक निधि जनता की भलाई के लिए विकास कार्य कराने के लिए होता है। इंटरलाॅकिंग, स्कूलों में वाटर कूलर और प्रकाश व्यवस्था के लिए धनराशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विधायकों को क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराने के लिए बजट बढ़ाया है। यह पहल भाजपा की सरकार में हुआ है।

राजेंद्र मौर्य, विधायक, सदर, भाजपा

विधायक निधि से सड़क, बिजली, बस्तियों में इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा। ऐसे कार्यों का जल्द ही प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों से अधिक परेशानी वाले कार्यों के बारे में पूछा जा रहा है। लोगों की समस्याएं दूर हो, अधिक से अधिक लोगों को विकास कार्यों का लाभ मिले, यही प्रयास होगा।
विज्ञापन

रामसिंह, विधायक पट्टी, सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें