फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालामाल हुए विधायकजी

Sun, 26 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विधायकों को पहली किश्त के  रुप में 75-75 लाख रुपये मिले हैं। इस रुपये से वह अपने क्षेत्र में विकास कार्य को अंतिम रूप देंगे। जबकि सांसद निधि के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। जिले में विकास योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए विधायक निधि की  पहली किश्त का 75-75 लाख रुपये आ गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 की यह पहली किश्त है। इस धनराशि का सदुपयोग करने पर दूसरी किश्त आएगी। जिले के सात विधायक और तीन एमएलसी के लिए बराबर-बराबर की धनराशि आई है। हालांकि कई विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने बीते वित्तीय वर्ष की धनराशि अभी तक नहीं खर्च की है। सांसद निधि का बजट अभी नहीं आया है। परियोजना अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की कार्ययोजना प्राप्त होते ही सत्यापन कराकर भुगतान किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि सांसद निधि की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही बजट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें