Mistaking the child as a thief, ran the health workers
डेंगू पॉजिटिव मरीज के घर दवा छिड़काव करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को बच्चा चोर का शोर मचाकर ग्रामीणों ने दौड़ा दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। बाद में किसी तरह स्वास्थ्यकर्मी लौटे और अपना परिचय बताने के बाद दवाओं का छिड़काव किया।
कुंडा के शीतलु का पुरवा जमेठी निवासी सुनील कुमार (28) को प्रयागराज में हुई जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया था। इसकी जानकारी होने पर सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को गांव में दवाओं का छिड़काव करने गई थी।
ग्रामीण उन्हें देेखकर बच्चा चोर का शोर मचाने लगे। स्वास्थ्य कर्मचारियों को दौड़ा लिया। कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। बाद में गांव के बाहर स्वास्थ्यकर्मियों ने गांव के कुछ बुजुर्गों से बातकर अपनी पहचान बताई। तब जाकर गांव में दवा का छिड़काव कराया जा सका।
बच्चा चोरी का शोर मचाकर युवक को पीटने वालों की तलाश में दबिश
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बक्तावर गांव में बच्चा चोर का शोर मचाकर पुलिस की मौजूदगी में राहगीर की पिटाई करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
इस मामले में तेरह नामजद व चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। छह आरोपियों को लालगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों की तलाश में रविवार रात गांव में पुलिस ने दबिश दी। घटना के वीडियो से अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।