फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टाइनी शाखा संचालक पर बदमाशों ने फायर कर डेढ़ लाख लूटे

Wed, 13 Sep 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के हरि का पुरवा में बदमाशों के हमले में घायल लूट का ​शिकार टाइनी शाखा संचा
विज्ञापन
बेखौफ तीन नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार की सुबह हरि का पुरवा के निकट टाइनी शाखा संचालक विवेक रंजन त्रिपाठी के ऊपर फायर किया फिर डेढ़ लाख रुपये समेत बैग लूटकर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर छानबीन करने के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई। घटना के दौरान मौके पर ही नहीं रास्ते के अन्य पुलिस बूथ खाली थे। पूरे रास्ते पुलिसकर्मियों के नहीं होने की वजह से बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन

जेठवारा के नूरपुर तिवारीपुर निवासी विवेक रंजन त्रिपाठी ने कटरा गुलाब सिंह बाजार में ग्रामीण बैंक की टाइनी शाखा संचालक हैं। करीब नौ बजे वह घर से टाइनी शाखा जाने के लिए बाइक से निकले थे। हरि का पुरवा गांव के करीब अपाचे सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने विवेक को देख फायर झोंक दिया।
बदमाशों को देख विवेक ने बाइक रोक ली। गोली चलने की दहशत से वह जब तक संभलता दो बदमाश उसका डेढ़ लाख रुपये, लैपटाॅप, स्वैप मशीन समेत अन्य अभिलेखों वाला बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर रुपयों भरा बैग लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन

लहूलुहान विवेक के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे बाघराय सीएचसी ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने टाइनी शाखा संचालक से पूछताछ की। उन्होंने बदमाशों की पहचान और धरपकड़ के लिए रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का निर्देश दिया।

पुलिस बूथों में नहीं थे पुलिसकर्मी
अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने जिले में 56 पुलिस बूथ खुलवाए हैं। जहां 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी का निर्देश दिया गया है। सिपाहियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है। लोगों का कहना है कि टाइनी शाखा संचालक से लूटपाट करने के बाद बदमाश पुलिस बूथ वाले रास्ते से ही भागे हैं। उस समय पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। पुलिस के अनुसार बदमाश स्थानीय ही थे, पहचान होने के भय से उन्होंने अपना चेहरे पर नकाब लगाया था।

जेठवारा थाना क्षेत्र के हरि का पुरवा में बदमाशों के हमले में घायल लूट का शिकार टाइनी शाखा संचा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें