रानीगंज के औवार में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के उद्घाटन में बोलते प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवार
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से के एक नगरीय स्वास्थ्य केंद्र समेत 68 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों ने जांच और इलाज कराया। जनपद के प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज कैथौला, पृथ्वीगंज एवं लीलापुर में मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि मेले में मरीजों के इलाज के साथ ही आयुष्मान योजना में शामिल लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाया जाएगा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजीत नगर में मेले का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्षा प्रेमलता सिंह ने किया।