फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मिनी लोडर ने ई-रिक्शे में मारी टक्कर, मजदूर की मौत व चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा सीएचसी के पास चालक को झपकी आने से मिनी लोडर मैजिक सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे से टकरा गई। हादसे में घायल मजदूर की प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चार घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं, मिनी लोडर चालक वाहन छोड़कर फरार है।
विज्ञापन

प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र रानी का सराय निवासी सोनू (25), किशन (19), सुरेंद्र (18), अजय (23) विजय दशमी पर मिनी लोडर मैजिक से प्रतापगढ़ में डीजे साउंड लगाने गए थे। वापस आते समय गौरा सीएचसी के पास चालक को झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे से टकराते हुए रेनू की दुकान में घुस गई।
चाय की दुकान चलाने वाली रेनू देवी (25) भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में मैजिक सवार चार मजदूर भी घायल हो गए। वहीं, चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। सोनू की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें