फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : मेडिकल संचालक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, परिजन पूजा करने गए थे गांव

Wed, 19 Apr 2023 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज में मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि युवक किसी कारण से काफी दिनों से अवसाद में रहता था।
विज्ञापन
Pratapgarh News : अभिषेक पांडेय, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज में मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि युवक किसी कारण से काफी दिनों से अवसाद में रहता था। घटना की सूचना पाकर विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

 

महेशगंज थाना क्षेत्र के मसवन गांव का मूल निवासी अभिषेक पांडेय का एक मकान हीरागंज बाजार में भी है। यहां पर वह परिवार के साथ रहता था और यहीं पर मेडिकल स्टोर भी चलाता था। बुधवार को परिवार के लोग पूजा पाठ के सिलसिले में पैतृक गांव मसवन गए हुए थे। घर में अभिषेक अकेले ही था। इसी दौरान उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख सन्न रह गए। घटना की सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें