फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज को मिली तीन डिजिटल पोर्टेबल एक्सरे मशीन

Sun, 07 Jan 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रताप बहादुर चिकित्साल में डिजिटल पोर्टेबल मशीन।
विज्ञापन
शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज को तीन डिजिटल पोर्टेबल एक्सरे मशीन उपलब्ध करा दी गई हैं। इन स्वचालित मशीनों से दुर्घटना में घायल मरीजों के साथ ही फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे रोगियों सहित अन्य बीमारियों की जांच हो सकेगी। यह मशीन बिस्तर पर ही मरीजों की जांच कर देगी। उन्हें इसके लिए एक्सरे विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक एक्सरे कराने के लिए भेज देते हैं। हाथ और पैर की हड्डी टूटने या गंभीर चोट लगने पर मरीजों को एक्सरे के लिए परेशान होना पड़ता था।
इन समस्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने प्राचार्य को पत्र भेजकर तीन पोर्टेबल एक्सरे मशीन की मांग की थी। प्राचार्य ने उसी पत्र को शासन के पास भेज दिया। शासन ने तीन डिजिटल पोर्टेबल एक्सरे मशीन मेडिकल कॉलेज को मुहैया करा दिया है। मशीनें आ गई हैं। एक इमरजेंसी में तो दूसरी वार्ड में और तीसरी को ओपीडी में रखा जाएगा।
विज्ञापन



तीन डिजिटल पोर्टेबल एक्सरे मशीन मिल गई हैं। मरीजों को अब काफी सहूलियत मिलेगी। बिस्तर छोड़कर जांच कराने के लिए कहीं नहीं जाना होगा। हालांकि मशीन को इंस्टॉल होने में एक महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन

- डॉ. सौभाग्य प्रकाश, सीएमएस मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें