डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज को गाइनी पीजी डिप्लोमा की मान्यता मिल गई है। पहले नए सत्र में दो डॉक्टर स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञता के लिए दाखिला लेंगे।
डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज को एमबीएस की सौ सीटें हैं। इस सत्र में एमबीबीएस के 90 छात्रों ने दाखिला कराया है। इसी बीच दिल्ली से आई टीम ने सर्वे किया।
जांच में सब कुछ ठीक मिला। टीम ने गाइनी पीजी डिप्लोमा की पढ़ाई के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार कर मेडिकल बोर्ड को भेज दी थी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर्य देश दीपक ने बताया कि मेडिकल बोर्ड ने अब मेडिकल कॉलेज को गाइनी पीजी डिप्लोमा की मान्यता प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल और कोर्ट के आदेश के चलते अभी पहले सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले छात्रों की परीक्षा नहीं हो सकी है। इसके अलावा लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन की पढ़ाई भी मेडिकल कॉलेज में शुरू हो गई है। जिसमें प्रवेश लिया जा रहा है।