फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक की भिड़ंत में मैकेनिक की मौत, कोहराम

Mon, 24 Jul 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक सांई गंगा विष्वकर्मा। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहनगंज बाजार में सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक मैकेनिक पूरेगिरवर निवासी गंगाप्रसाद विश्वकर्मा (55) की मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे गिरवर निवासी गंगा प्रसाद विश्वकर्मा ने मोहनगंज बाजार में बाइक मरम्मत की दुकान खोल रखी है। जहां वह अपने बेटे के साथ काम करता था। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक लेकर सामान लेने बाजार की ओर निकला था। कुछ दूर पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में गंगा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उसे उपचार के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें