फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पंडाल में लाइट ठीक करते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के मलाक रजाकपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सचिन धुरिया इलेक्ट्रिशियन की बृहस्पतिवार की रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जहानाबाद गांव में सजे दुर्गा पंडाल की लाइट खराब हो गई। पंडाल के लोगों ने सचिन को लाइट ठीक करने के लिए बुलाया था। रात करीब 10 बजे वह पंडाल में पहुंचकर लाइट ठीक कर रहा था। तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए प्रयागराज लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर हथिगवां थाने पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें