लालगंज। ग्रामसभा की जमीन कूटरचना व धोखाधड़ी करके पट्टा करने के मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान, लेखपाल समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर गांव के लेखपाल रामदुलारे वर्मा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सगरासुंदरपुर में वर्ष 2014 में तत्कालीन ग्राम प्रधान आशीष कुमार, लेखपाल अशोक कुमार जायसवाल, राजस्व निरीक्षक लीलापुर रामखेलावन पांडेय, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मणपुर दुष्यंत पांडेय, रजिस्ट्रार कानूनगो अमरनाथ नेे अभिलेख में धोखाधड़ी एवं कूट रचना कर कुछ लोगों को ग्रामसभा की जमीन का पट्टा दे दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।