फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम न बनने से भूखे घर लौट रहे नौनिहाल

Wed, 07 Dec 2016 12:36 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने व पठन-पाठन को सुदृढ़ बनाने के लिए तरह- तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। बावजूद इसके भी नौनिहालों के हक पर डाका डाला जा रहा है। जिम्मेदार नौनिहालों के हिस्से की रकम भी हजम कर जा रहे हैं। लेकिन विभाग इस ओर चुप्पी साधे बैठा है। हम बात कर रहे हैं परिषदीय स्कूलों में बनने वालो माध्यहन भोजन की। इस व्यवस्था में कभी प्रधानाध्यापक तो कभी प्रधान की उदासीनता कई बार उजागर हो चुकी है। शिवगढ़ विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंदीगोविंदपुर में दो सप्ताह से नौनिहाल खाली पेट घर वापस लौट रहे हैं। यहां खाद्यान्न न होने से दो सप्ताहसे चूल्हा ठंडा पड़ा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद का कहना कहना है कि पखवारेभर से विद्यालय में खाद्यान्न समाप्त हुआ है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान  को भी दी गई। अभी तक विद्यालय में खाद्यान्न नही पहुंचा। फिलहाल अब मामला क्या है यह तो विभाग ही जानें। लेकिन विद्यालय में ठंडे पड़े चूल्हे से नौनिहाल मायूस दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें