फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: परास्नातक छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका

Sun, 13 Aug 2023 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विवि ने कहा, 17 अगस्त तक कराएं प्रायोगिक,मौखिकी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। राज्य विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा कराने का अंतिम मौका दिया गया है। कॉलेजों को परीक्षा कराकर छात्रों के प्राप्तांक विश्वविद्यालय को आनलाइन भेजने को कहा गया है। प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय परास्नातक सम सेमेस्टर सत्र 2022-23 की परीक्षा एक माह पूर्व हुई थी। इसके पूर्व ही प्रायोगिक परीक्षा करा ली गई थी।
कई कॉलेजों में प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा लिखित परीक्षा के बाद कराई गई। कई कॉलेजों के छात्र प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा से वंचित हो गए थे। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के परास्नातक के ऐसे छात्र, जिनका नामांकन सत्र 2021-22 के पूर्व का है। इसके साथ ही वह सत्र 2022-23 की सम सेमेस्टर परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। लेकिन, परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कई काॅलेजों के छात्रों की प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ऐसे कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वह संबंधित विषय के वाह्य परीक्षकों को बुलाकर 17 अगस्त तक परीक्षा संपन्न करा लें। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के प्राप्तांकों को आॅनलाइन विश्वविद्यालय को भेजना होगा। कॉलेजों में बुलाए गए वाह्य परीक्षकों के नाम और मोबाइल नंबर सूची बनाकर विश्वविद्यालय को भेजना होगा।
विज्ञापन

कुलसचिव संजय कुमार ने बताया, छात्रों को प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। 17 अगस्त तक कॉलेजों को परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें