फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार मायके में रहने वाली शमा की मंगलवार सुबह पेड़ से लटकती लाश मिली। सोमवार देर रात तक दुबई में रहने वाले अपने शौहर से बात की। मंगलवार की सुबह उसका पेड़ से लटकता शव मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजन सदमे में नजर आए। दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया था।
विज्ञापन

दीवानगंज बाजार निवासी मोहम्मद अख्तर की बेटी शमा इदरीसी (35) की शादी 12 वर्ष पहले सुलतानपुर जनपद के कादीपुर निवासी वकील अहमद से की थी। करीब दो वर्षों से शमा अपने मायके में बच्चों के साथ रहती थी। सोमवार की रात दुबई में रहने वाले पति वकील अहमद से बात कर रही थी। परिवार के लोगों के अनुसार किसी बात को लेकर उनके बीच तकरार भी हुई। परिवार के लोग मंगलवार की सुबह सोकर उठे तो शमा घर पर नहीं मिली। घर के पीछे आम के पेड़ से उसका शव देख आम बिनने पहुंचे बच्चों ने शोर मचाया। जिसके बाद बाजार के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को मोर्चरी भेजा। उसकी मौत से मासूम बेटी एलिन व निखद के सिर से मां का साया छिन गया। मृतका के पिता मोहम्मद अख्तर व मां फातिमा, भाई शोएब व साहिल मुंबई में रहते हैं। घटना की जानकारी होने पर सभी घर के लिए रवाना हो गए। जिस जगह शमा ने फांसी लगाई थी, उसी जगह उसका मोबाइल और चप्पल भी मिला। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें