एक विवाहिता का शव घर में फंदे के सहारे लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लालगंज कोतवाली के चिरौंजी का पुरवा रामपुर बावली निवासी पूनम सरोज (30) की शादी बीते वर्ष 24 नवंबर को उदयपुर के चाहिन लखापुर के विशोक सरोज के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद ही भूत प्रेत व तंत्र मंत्र को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हो गई। इसी बीच मंगलवार को विशोक पत्नी को उसके मायके छोड़ आया। बुधवार को दोपहर विशोक हैंडपंप की मरम्मत करने गया था, इसी बीच पत्नी किसी के साथ ससुराल आ गई। शाम को काम निपटाकर पति घर पहुंचा तो पत्नी का शव आंगन में सीढ़ी पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस जांच कर रही है।