फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कड़रौ में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

कड़रौ के रहने वाला शिवकेश ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है। घर पर उसकी 30 वर्षीय पत्नी निर्मला अपने इकलौते बेटे आदर्श के साथ परिवार से अलग रहती थी। बुधवार को वह काफी देर बाद भी सोकर नहीं उठी। शंका होने पर परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। कमरे के झरोखे से देखा तो निर्मला पंखे के हुक के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रही थी। लोगों ने पति शिवकेश को जानकारी दिया तो उसने बताया कि वह भी लगातार फोन कर रहा है लेकिन निर्मला उठा नहीं रही। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का भीतर से बंद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। नवाबगंज थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत फांसी लगाने से हुई है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें