रानीगंज थाना क्षेत्र के सिंगाही में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। बाबू पट्टी निवासी अमरनाथ सरोज की बेटी की शादी सिंगाही में हुई थी। शुक्रवार की देर रात मौत होने के बाद पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की तफ्तीश से सिंगाही में खलबली मच गई है। आरोप में संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने चिंहित किया है। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की जा रही है।