फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विवाहिता की मौत, पति को पुलिस ले गई कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर का रहने वाला अफसान बृहस्पतिवार की आधी रात अपनी पत्नी गुलनाज को लेकर घर लौट रहा था। गुलनाज गर्भवती थी। चिलबिला पहुंचने पर अचानक गुलनाज की तबीयत बिगड़ गई। यह देख अफसान एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति अफसान के ऊपर शक होने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को मॉर्चरी में रखने के बाद सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस मृतका के पति को कोतवाली ले गई। उसे शुक्रवार सुबह छोड़ा गया। देर शाम पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें