मालगाड़ी के सामने कूदकर विवाहिता ने दी जान
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नीमा गोपालपुर हाल्ट पर गुजर रही मालगाड़ी के सामने कूदकर विवाहिता ने जान दे दी। घटना की जानकारी पर आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सोशल मीडिया के जरिए खबर फैलने के बाद परिजन आसपुर देवसरा थाने पहुंचे और महिला की शिनाख्त की। सेतापुर निवासी धनवंत प्रसाद महिला की अपनी पत्नी प्रभावती देवी 40 के रूप में शिनाख्त की। पति के अनुसार वह सुबह घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थी। उसने आत्महत्या क्यों कि इससे परिजन अनजान हैं।
दो घंटे रुकी रही सुहैलदेव एक्सप्रेस
मालगाड़ी से घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। मालगाड़ी के गुजरने के बाद लगभग 7:45 पर गुजर रही सुहैलदेव एक्सप्रेस मौके पर आकर रुक गई। आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा शव को पटरी से हटाने के बाद 9:40 पर सुहैलदेव एक्सप्रेस आगे के लिए रवाना हुई।