दहेज में नकदी न देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। पुलिस से शिकायत करने पर पति और ससुर ने मायके वालों की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के बछुआ के जिवराइल खान ने अपनी बेटी गौसिया बानो की शादी सराय महासिंह निवासी सलमान के साथ की थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी में बाइक और गृहस्थी का सामान दिया गया था। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले ढ़ाई लाख रुपये दहेज में मांगने लगे।
दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने उसे पीट कर घर से निकाल दिया। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस से शिकायत करने पर पति और ससुर ने मायके पहुंचकर भाई को पीट दिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।