फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चीत्कार व कोहराम के बीच उठी मानसी की अर्थी, भर आईं लोगों की आखें

Wed, 02 Aug 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चीत्कार व कोहराम के बीच उठी मानसी की अर्थी, भर आईं लोगों की आखें
विज्ञापन

- गांव में हुआ अंतिम संस्कार, दर्दनाक हादसे में गई थी छात्रा की जान
फोटो33, 34

संवाद न्यूज एजेंसी
बाबूगंज। दर्दनाक हादसे में सोमवार को जान गंवाने वाली छात्रा मानसी की दूसरे दिन मंगलवार को चीत्कार व कोहराम के बीच अर्थी उठी। बदहवास परिजनों व गांव के नौनिहालों को बदहवास देख मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। दहाड़े मारकर रोते-बिलखते परिजनों को देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी भावुक हो गए। गांव में छात्रा का शव दफनाया गया, जिसके बाद दो दिन से हलाकान प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

छात्रा मानसी का शव पोस्टमार्टम के बाद जिला अस्पताल से सोमवार की शाम ही घर ले जाया गया था। शव पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। मां तो गश खाकर कई बार बेसुध हो गईं। रातभर परिजन व रिश्तेदार शव के पास बैठकर रोते रहे। मंगलवार को जब छात्रा की अर्थी उठी तो पूरे गांव में चीत्कार व कोहराम मच गया। दहाड़े मारकर रोते मां, बाप, भाई, परिवार के लोगों को देखकर गांव वालों का भी कलेजा फट रहा था। उनकी आंखें भी नम थीं। मानसी की अर्थी लेकर लोग आगे बढ़े तो मां समेत घर की महिलाएं पीछे-पीछे भागने लगीं। लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया तब शव को लेकर लोग आगे बढ़े। गांव में दोपहर बारह बजे शव को खेत में दफनाया गया। शाम तक उसके घर लोग संवेदना जताने पहुंचते रहे।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के पतुलकी बाबूगंज स्थित साधुरी शिरोमणि स्कूल में पतुलकी समेत आसपास के बच्चे पढ़ते हैं। सोमवार की पतुलकी का रहने वाला चालक शरीफ मैजिक से गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। लक्ष्मणपुर बाजार के समीप सामने से आ रहे बेकाबू लोडर ने स्कूली बच्चों से भरी मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में कक्षा एक की छात्रा मानसी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और चालक समेत तेरह बच्चे घायल हो गए थे।



लक्ष्मणपुर पीएचसी में समुुचित उपचार नहीं मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने स्थानीय बाजार में जाम लगाकर हंगामा काटा। ढाई घंटे बाद अफसरों की मान मनौव्वल व कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ था।

इनसेट



एसआरएन में आठ घंटे बाद होश में आए यश व चालक, अन्य घायल बच्चे घर भेजे गए

बाबूगंज। हादसे में घायल छात्र यश व स्कूली बच्चों को ले जा रहा मैजिक चालक शरीफ को प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में आठ घंटे बाद होश आया। दोनों को गंभीर हालत में एसआरएन रेफर किया गया था। उन्हें होश आया तो परिजनों ने राहत की सांस ली। चिकित्सकों ने दोनों की हालत स्थिर बताई है। गंभीर चोटों के कारण उनका अभी उसका उपचार जारी है। घटना में घायल अन्य स्कूली बच्चों की हालत में सुधार होने पर लालगंज ट्रामा सेंटर से देर शाम घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन




इनसेट

दूसरे दिन आरोपी लोडर चालक भेजा गया जेल



बाबूगंज। स्कूली बच्चों से भरी मैजिक को टक्कर मारने वाले बेकाबू लोडर के चालक को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। आरोपी चालक शहरयार आलम निवासी राजापुर थाना महेशगंज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे लीलापुर थाने में पूछताछ की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें