फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एनआरसी में कुपोषित बच्ची की इलाज के दौरान मौत, हंगामा

Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल के एनआरसी(पोषण पुनर्वास केंद्र) वार्ड में दो साल के कुपोषित बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीएमएस ने कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी फूलचंद की दो वर्षीय कुपोषित बेटी आंचल बीमार चल रही थी। तीन दिन पहले परिजनों ने उसे महिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि यहां सही से जांच और इलाज नहीं किया गया।
देखरेख में भी लापरवाही बरती गई, जिसके चलते आंचल की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया तो सीएमएस ने समझा बुझाकर शांत कराया। इसके साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें