फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महुआ की डाल गिरी, दबने से महिला की मौत

Mon, 05 Aug 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात के अमरौना में रविवार को धान देखने जा रही सुशीला पर रास्ते में महुए की डाल गिर गई। उसके नीचे दबने से महिला मौत हो गई। इससे गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

शनिवार शाम से ही चल रही तेज हवाओं से जगह-जगह पेड़ की डाल, टिनशेड गिर गए। रविवार सुबह भी बादलों के साथ तेज हवा चल रही थी। अमरौना गांव की रहने वाली सुशीला मिश्रा (54) सुबह खेत में रोपी गई धान की फसल देखने जा रहीं थीं। बाग से गुजरे रास्ते से निकलते समय महुआ के पेड़ की डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई। वह डाल के नीचे दबकर घायल हो गईं। कुछ देर बाद राहगीरों ने उन्हें दबा देखा तो शोर मचाया। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और आननफानन घायल सुशीला को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें