फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल एक्सप्रेस के शौचालय में मध्य प्रदेश के बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
मृतक शहजाद खां। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले एक बुजुर्ग का शव मिला। जानकारी मिलने पर जीआरपी के जवान पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव कब्जे में लिया। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इंदौर जनपद के नया पुरा निवासी शहजाद खान (70) अपने साले वहीद खान के साथ भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर लखनऊ रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे। लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोनों को उतरना था, मगर बुधवार सुबह वह नित्यक्रिया के लिए अपने कोच के शौचालय में गए।
जहां हृदयगति रुकने के कारण वह शौचालय में गिर पड़े। समय पर मदद न मिलने पर उनकी सांस थम गई। इसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी। ट्रेन प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंची। तभी लखनऊ से शहजाद के गायब होने की सूचना ने जीआरपी से लेकर प्रशासन के होश उड़ा दिए। पुलिस की मौजूदगी में रेल कर्मचारी शहजाद की तलाश करने लगे।
विज्ञापन

एसटू कोच के शौचालय में शहजाद औंधे मुंह पड़ा था। पुलिस ने रेलवे के डॉक्टर को बुलाया। मगर जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घर से साथ निकले पत्नी के भाई वाहिद अपने रिश्तेदारों के साथ मोर्चरी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें