क्षेत्र कन्हैयानगर और देवरीहरदोपट्टी गांव में पागल कुत्ते ने दर्जन भर लोगों को काटकर घायल कर दिया। तीन लोगों को प्रयागराज भेजा गया है। पागल कुत्ते के आतंक से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। गांव के लोग कुत्ते को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं, मगर अभी तक सफलता नहीं मिली है। कन्हैयानगर के गीता देवी (37), विकास (15), अरूण यादव (30), प्रकाश (13), अंकित (10), अंकिता देवी (6) वीरेंद्र यादव (35), मैधार वीरेंद्र (45) देवरीहरदोपट्टी के अंशू (16) का इलाज सीएचसी में चल रहा है। अरूण यादव, गीता देवी और प्रकाश को बेरहमी से कुत्ते के काटने पर प्रयागराज स्थित बेली अस्पताल रेफर किया गया है।