फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मां बेल्हादेवी जंक्शन से वापस लौटी पीआरएल, पांच घंटे लेट रही प्रयागराज संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने वाली पीआरएल पैसेंजर प्रतापगढ़ से लखनऊ लौटा दी गई, जबकि प्रयागराज संगम पांच घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन

लखनऊ से चलकर प्रयागराज संगम जाने वाली पीआरएल पैसेंजर अपने समय से मां बेल्हादेवी जंक्शन पर पहुंची। प्रयाग में ओवरब्रिज निर्माण के चलते इस ट्रेन को आगे नहीं जाने दिया गया। मां बेल्हादेवी जंक्शन से इसे लखनऊ लौटा दिया गया। इससे प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन में बैठे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। एसएस शमीम अहमद ने बताया कि प्रयागराज संगम पांच घंटे तो देहरादून वाराणसी जनता चार घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल डेढ़ घंटे, कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस दो घंटे तो अर्चना एक्सप्रेस एक घंटा देरी से जंक्शन पर पहुंची। दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से रवाना हुई। ट्रेनों के लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें