फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 5.19 करोड़ रुपये से होगा मां बेल्हा देवी स्थल का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सई नदी तट पर स्थित सिद्धपीठ मां बेल्हा देवी धाम के स्थल विकास के लिए 5.19 करोड़ रुपये मिले हैं। सच्चा आश्रम से मां बेल्हा धाम तक चार फीट चौड़े उपरिगामी सेतु का निर्माण होने के साथ ही दोनों ओर पक्के घाट का निर्माण किया जाएगा। पक्के घाट का निर्माण होने से डाला छठ और गंगा दशहरा पर भीड़ उमड़ने वाली भीड़ को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन








सिद्धपीठ मां बेल्हा देवी धाम में अब भक्तों को भीड़ का सामना नहीं करना होगा। पर्यटन विभाग जल्द ही सई नदी पर पैदल यात्रियों के लिए पुल का निर्माण कराने जा रहा है। सच्चा बाबा आश्रम से मां बेल्हा धाम को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस पुल पर सिर्फ पैदल दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही पूरब दिशा में मां बेल्हा देवी धाम से सई नदी पुल तक 90 मीटर पक्के घाट का निर्माण कराया जाएगा। सच्चा बाबा आश्रम की ओर भी 65 मीटर लंबे पक्के घाट का निर्माण होना है। 90 मीटर लंबे पक्के घाट का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। जबकि पुल का निर्माण लोकसभा के चुनाव के बाद प्रारंभ हो जाएगा।


इस पुल के बन जाने से मां बेल्हा देवी धाम के आसपास पार्किंग और भीड़ की समस्या खत्म हो जाएगी। बाइक और चार पहिया वाहनों से आने वाले लोग सच्चा आश्रम में अपने वाहन को खड़ा कर सकेंगे। फिर पुल से पैदल चलकर बेल्हा देवीधाम पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सोमवार और शुक्रवार को लगता है भीषण जाम
सई नदी पुल से पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के घर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को भीषण जाम लगता है। अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली से बड़ी संख्या में आने वाले भक्त भारी संख्या में पूजा -अर्चना के साथ ही मुंडन और शादी की रस्म निभाने आते हैं।
मां बेल्हा देवी धाम स्थल विकास का कार्य प्रारंभ हो गया है। सई तट के दक्षिणी क्षोर पर 90 मीटर लंबा पक्का घाट बनेगा और उत्तरी तट पर 65 मीटर पक्के घाट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


- कीर्तिमान श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें