फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को घोषित करो आतंकी देश

Thu, 06 Oct 2016 11:33 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने के लिए स्थानीय तहसील परिसर में गुरुवार को आल इंडिया रूलर्स बार एसोशिएसन के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें अधिवक्ताओं व वादकारियों के साथ आम लोग शामिल हुए। सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर किया। संयोजक रूलर्स बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कराने की मांग को लेकर एक लाख लोगों के हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।  अभियान पूरी होने पर इसकी प्रतियों को लेकर आल इंडिया रूलर्स बार एसोशिएसन का प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास देने जाएगा। अभियान के तहत जुटाई गई प्र्रतियां अमेरिकी व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर भी डालकर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कराने के लिए अपील की जाएगी। इस मौके पर संतोष पांडेय, सुशील शुक्ल, लाल विनोद प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, राजेश तिवारी, धनंजय मिश्रा, संजीव तिवारी, महताब अली, मो. ईशा, अनिल तिवारी, टीपी यादव, रामकिंकर शुक्ल, शिवनारायण शुक्ल, विभाकर शुक्ल, सुधाकर मिश्र, अमरनाथ यादव, अमरनाथ यादव, शिवाकांत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें