फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष के बेटे ने सई नदी में लगाई छलांग

Tue, 29 Aug 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
नगर कोतवाली के खीरीवीर घाट पुल पर खड़ी नदी में कूदे युवक की बाइक। संवाद
विज्ञापन
प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की करता है तैयारी
विज्ञापन

खीरीबीर घाट के पास सई नदी पुल पर खड़ी मिली बाइक, बैग व मोबाइल भी मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ऐनुल हसन के मझले बेटे ने मंगलवार की शाम खीरीबीर घाट के पास सई नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोग जब तक पहुंचते वह उफनाई नदी में समा चुका था। पुल पर उसकी बाइक खड़ी थी। बाइक की हैंडल पर टंगे बैग में उसका मोबाइल भी मिला। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
दिलीपपुर के यहियापुर निवासी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ऐनुल हसन दीवानगंज बाजार में परिवार संग रहते हैं। उनके पांच बेटों में मझला एनामुल उर्फ आसिफ हुसन (22) प्रयागराज रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। चार दिन पहले ही वह घर आया था। मंगलवार को वह बाइक लेकर घर से शहर जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे वह बाइक लेकर खीरीबीर घाट सई नदी पुल पर पहुंचा। पुल पर बाइक खड़ी कर उसने मोबाइल बैग में रखकर हैंडल में टांग दिया। जब तक किसी को कुछ समझ आता उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। यह देख राहगीर और मवेशी चरा रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था। खबर मिलते ही उसके परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना पर दिलीपपुर थानाध्यक्ष फायरब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश होती रही, लेकिन खबर भेजे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चला। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

राजस्व विभाग की टीम संग डटे रहे ग्रामीण
खीरी बीर घाट पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ऐनुल हसन के बेटे के नदी में कूदने की खबर मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ ही तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी एसडीआरएफ टीम बुलाने की कोशिश करते रहे। लेखपाल एनुल के पांच बेटे हैं। जिसमें एनामुल तीसरे नंबर पर है।

खोजे नहीं मिले गोताखोर
लेखपाल के बेटे की तलाश में स्थानीय गांव के गोताखोर खोजबीन करते रहे। प्रशासनिक अमला गोताखोर की तलाश में लगा रहा, लेकिन उन्हें बेल्हा देवी घाट पर रहने वाला एक मांझी भी नहीं मिला। दूसरे घाटों पर खोजबीन के बाद भी गोताखोर नहीं मिले। जिससे समय पर उसकी खोजबीन नहीं की जा सकी। वहीं अंधेरा होते ही खोजबीन में लगे गोताखोर भी हताश हो गए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के खीरीवीर घाट पुल पर खड़ी नदी में कूदे युवक की बाइक। संवाद

नगर कोतवाली के खीरीवीर घाट पुल पर खड़ी नदी में कूदे युवक की बाइक। संवाद

नगर कोतवाली के खीरीवीर घाट पुल पर खड़ी नदी में कूदे युवक की बाइक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें