फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अधिग्रहीत जमीन का भुगतान लेखपाल जल्द कराएं : डीएम

Mon, 21 Aug 2023 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग की विभिन्न परियोजनाओं और गंगा एक्सप्रेसवे हुई समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता के कैंप कार्यालय में गंगा एक्सप्रेसवे बाईपास की समीक्षा किया। डीएम ने लेखपालों से कहा है कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई है, उन्हें अविलंब मुआवजा दिलाया जाए। विवाद की स्थिति में आपत्तियों का निस्तारण सुनिश्चित होना चाहिए।




सोमवार को कैंप कार्यालय पर डीएम ने अफसरों के साथ निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। बाईपास के निर्माण की जानकारी मांगने पर रायबरेली से आए सहायक अभियंता ने कोई जानकारी नहीं दी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए शासन को पत्र लिखने को कहा है। रामवनगमन पथ की समीक्षा करते हुए लेखपालों को निर्देशित किया कि अभी तक किसानों का जो भुगतान बाकी है उसे तत्काल किया जाए। बैठक में लेखपालों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा है कि किसानों की अधिग्रहीत की गई भूमि के भुगतान में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। बैठक में एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, सीआरओ राकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
किसान क्रेडिट कार्ड मेले का आयोजन 23 अगस्त को
प्रतापगढ़। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण विकास कुमार ने बताया है कि 23 अगस्त को अफीम कोठी में 11 बजे किसान क्रेडिट कार्ड मेले का आयोजन किया गया है। इसमें बैंक के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के तहत जाल व नाव इत्यादि के क्रय के लिए जन सामान्य 31 अगस्त तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in की वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें