फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : वकीलों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व डॉक्टरों के लिए मार्ग किया प्रतिबंधित, लगाए गए पोस्टर

Thu, 20 Jul 2023 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

समस्त अधिवक्तागण जनपद प्रतापगढ़। शहर में होर्डिंग्स लगाकर पूरे केशवराय से मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग पर प्रतिबंध की जानकारी पर प्राचार्य डाॅ. सलिल श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टरों और प्राचार्य के खिलाफ वकीलों ने लगवाया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के पर्चा काउंटर पर मंगलवार को मामूली विवाद के दौरान मारपीट के मामले में अधिवक्ताओं की ओर से लगाई गई होर्डिंग्स चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद जहां पुलिस व खुफिया विभाग होर्डिंग्स लगाने वालों की खोजबीन कर रहा है। वहीं नगर पालिका से लेकर जिला प्रशासन तक मौन साध रखा है। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सायल में हुई घटना दिनोंदिन गरमाती जा रही है। बुधवार को विरोध प्रदर्शन हुआ।

विज्ञापन


रात में शहर के आंबेडकर चौराहा समेत अन्य स्थानों पर लगी होर्डिंग्स हर किसी को आकर्षित कर रही है। होर्डिंग्स में लिखा है कि अधिवक्ता अपमान के विरोध में प्राचार्य मेडिकल कॉलेज व प्रथम सूचना रिपोर्ट में दर्ज अभियुक्त डॉक्टरों व अन्य अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी होने तक व स्वत: स्थानांतरण कराकर जनपद प्रतापगढ़ से जाने तक मेडिकल कॉलेज पूरे केशवराय से स्वशाषी मेडिकल कॉलेज तक के मार्ग के आवागमन को प्राचार्य व अभियुक्तगणों के लिए प्रतिबंधित किया जाता है।

समस्त अधिवक्तागण जनपद प्रतापगढ़।शहर में होर्डिंग्स लगाकर पूरे केशवराय से मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग पर प्रतिबंध की जानकारी पर प्राचार्य डाॅ. सलिल श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और विभागीय अधिकारियों को प्रकरण से अवगत करा दिया है। अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। - डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज


शहर में लगी होर्डिंग्स से जूनियर बार व अधिवक्ताओं का कोई लेना देना नहीं है। अराजकतत्वों की साजिश का हिस्सा यह कृत्य हो सकता है। - संतोष नारायण मिश्रा, महामंत्री जूबाए

 

मामला संज्ञान में आया है लेकिन होर्डिंग्स लगाने वालों ने कोई अनुमति भी नहीं ली है। इस तरह का कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। - राम अचल कुरील, ईओ नगर पालिका

 

मामला संज्ञान में है। अधिवक्ताओं ने लिखकर भी दिया है कि उनकी ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया। ऐसा करने वालों की तलाश की जा रही है। - विद्यासागर मिश्र, एएसपी पूर्वी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें