फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर वकीलों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद के मौजूदा बजट सत्र में केंद्र सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम कानून पारित कराने की मांग को लेकर बुधवार को कुंडा तहसील में वकीलों ने हुंकार भरी। अधिवक्ताओं ने समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई में अधिवक्ताओं की सुरक्षा यात्रा तहसील पहुंची। अधिवक्ताओं ने तहसील में सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर नारेबाजी की। आम सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार अधिवक्ता की सुरक्षा से जुड़े कानून को अब अविलंब संसद के इसी सत्र में पारित कराए। उन्होने कहा कि अधिवक्ताओं पर जगह- जगह प्राणघातक हमले हो रहे हैं।
कोर्ट परिसरों में भी कई अधिवक्ताओं की हत्या हो चुकी है। यूपी सरकार जिस एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की बात कर रही है उसे इस एक्ट का मसौदा वकीलों के बीच में सार्वजनिक करना चाहिए। बार एसोसिएशन कुंडा अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव ने कहा कि कुंडा के अधिवक्ता इस मांग को लेकर पूरा समर्थन और संघर्ष में जोरदार भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर वैभव पांडेय, उपाध्यक्ष विकास मिश्र, कमलाकांत मिश्र, सोमनाथ मिश्र, संजय पांडेय, लाल सिंह, सुशांत श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण शुक्ल, अरविंद त्रिपाठी पंकज, संजय पांडेय, उमेश पांडेय,अजेन्द्र कुमार यादव, आलोक सिंह आदि अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें