फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रैक्टर-ट्राली से गिरा मजदूर, मौत

Tue, 09 Jan 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चलते ट्रैक्टर-ट्राली से उतरते समय गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह सीतापुर जिले का रहने वाला मोहित था। सूचना पाकर अंतू के नरी गांव में उसके साथ काम करने आए परिवारीजन रोने-बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद ट्रैक्टर व ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सीतापुर में लहरपुर थाना क्षेत्र स्थित पसुरा बेलवा निवासी परमेश्वर अपने बेटे मोहित (25) के साथ अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार देर शाम परमेश्वर व उसका बेटा मोहित दोनों सामान खरीदने बाजार गए थे। परमेश्वर के अनुसार मोहित नशे का आदी था। उसने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में भट्टे की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली पर वह पीछे से चढ़ गया।
रास्ते में मोहित चलते ट्रैक्टर से उतरने लगा। अचानक वह ट्राली के पहिये के नीचे चला गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से पिता उसे लेकर संडवाचंद्रिका सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें