फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: राजा भैया के गढ़ में भगवा का कमाल, नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में खिला कमल

Sun, 14 May 2023 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रतापगढ़ में नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है। जनसत्ता दल और सपा को नगर पंचायत की दो सीटें मिली हैं। कांग्रेस की सीट बरकरार रही। बसपा और अपना दल एस ने भी एक-एक सीट से खाता खोल लिया। पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चेयरमैन पद पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में शनिवार को मतगणना के बाद एक नगर पालिका व छह नगर पंचायतों पर भाजपा ने परचम लहराया है। भाजपा ने कटरामेदनीगंज, मानिकपुर की सीट पर कब्जा जमाया। हालांकि सपा को दो सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह को 21123 मत मिला। 
विज्ञापन


उन्होंने सपा प्रत्याशी संतोष यादव को करीब दस हजार मतों से पराजित किया। नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी मोहम्मद जकी खां को 2473 मत, नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज चेयरमैन की सीट सपा से छीनते हुए भाजपा प्रत्याशी सीता देवी ने 2318 मत पाकर जीत हासिल की। यह सीट सांसद संगमलाल गुप्ता के लिए प्रतिष्ठा बनी थी।

नगर पंचायत अन्तू में निर्दलीय प्रत्याशी संजय सोनी को 2878 मत, नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार को 3299 मत, नगर पंचायत मानधाता बाजार में अपना दल (एस) प्रत्याशी इन्द्रकली को 2645, नगर पंचायत गड़वारा बाजार में निर्दलीय प्रत्याशी सीमा सिंह 2909 वोट पाकर चुनाव जीते।
विज्ञापन


नगर पंचायत पट्टी में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को 2501, नगर पंचायत कोहड़ौर में निर्दलीय प्रत्याशी शीतला प्रसाद को 2584 मत, नगर पंचायत रामगंज में भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह 4091 मत व नगर पंचायत ढकवा से सपा प्रत्याशी अशोक त्यागी ने 3281 वोट पाकर जीत हासिल की।

नगर पंचायत कुंडा में सपा से सीट छीनते हुए अध्यक्ष पद पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी उषा त्रिपाठी ने 7734 मत पाकर जीत हासिल की। नगर पंचायत मानिकपुर में भी भाजपा प्रत्याशी चंद्रलता ने 7068 मत पाकर निवर्तमान चेयरमैन अबू जैद गुड्डू से चेयरमैन की कुर्सी छीन ली।

 

नगर पंचायत हीरागंज बाजार में भाजपा प्रत्याशी सुरेखा को 4843, नगर पंचायत डेरवा बाजार में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी कुंवर बहादुर को 4826 मत मिले। नगर पंचायत लालगंज में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की प्रत्याशी अनीता को 5525 वोट पाकर विजेता बनीं। 

 

नगर पंचायत रानीगंज में कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता ने 4456 मत पाकर सपा प्रत्याशी को 68 मत से पराजित किया। नगर पंचायत पृथ्वीगंज में निर्दलीय प्रत्याशी नीलम सरोज ने 3204 वोट पाकर जीत हासिल की। नगर पंचायत सुवंसा बाजार में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वेद प्रकाश ने 4434 मत पाकर जीत हासिल की।

 
विज्ञापन

मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, सीडीओ ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा लगातार चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें