जिला जेल में बंद कुंडा पुलिस उपाधीक्षक जियाउल हक की हत्या के आरोपियों पवन व उसके भाई पर हमला किया गया है।
बताते हैं कि सीओ, प्रधान नन्हे यादव हत्याकांड के मामले में तीन गुट जिला जेल में बंद हैं।
इसमें प्रधान नन्हे यादव के भाई बबलू पर कुछ लोगों ने सोमवार को हमला कर दिया। हालांकि जेल कर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया।
जेलर एके श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है लेकिन वह पानी और दवा लेने के एक ही जगह जाते हैं।
जिन लोगों ने आपस में विवाद किया वह बैरक नंबर 3 व 6 में रह रहे हैं। वह सीबीआई कोर्ट के आदेश पर यहां हैं लिहाजा जिले की कोर्ट में उन्हें स्थानांतरित करने की मांग भी नहीं की जा सकती।