फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: कुंडा में जन्म लेते ही दो नवजातों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
Kunda ANM center and PHC - फोटो : Hospital
विज्ञापन
कुंडा। मानिकपुर पीएचसी के डॉक्टर और एएनएम सेंटर दुपहिया के एएनएम की लापरवाही के चलते दो नवजातों ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर सीएमओ ने जांच बैठा दी है। नवाबगंज थाना के लाला का पुरवा निवासी सतना देेेवी पत्नी संजय गर्भवती थी। शनिवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन उसे लेकर मानिकपुर पीएचसी पहुंच गए। देर शाम नार्मल प्रसव कराया। प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने कुंडा सीएचसी रेफर कर दिया। वहां डाक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। उधर, बाघराय थाना के देवर पट्टी निवासी आशा देवी पत्नी उमेश गर्भवती थी। शनिवार दोपहर उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। परिजन दुपहिया एएनएम सेंटर पर ले गए। एएनएम के प्रयास से नार्मल प्रसव हो गया। मगर आशा देवी की हालत बिगड़ गई। परिजन तत्काल 102 एंबुलेंस से आशा देवी और उसके नवजात बच्चे को लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने आशा देवी के बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक कुंडा दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों बच्चे मृत आए थे। जांच के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें