पुलिस अभिरक्षा में बंदी पर चाकू से हमले के बाद कचहरी पहुंचे आईजी और एसपी।
- फोटो : अमर उजाला।
आईजी ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी से लेकर मेटल डिटेक्टर डोर देखा
कोर्ट परिसर के दो गेट से वादीकारी व अधिवक्ताओं को भीतर प्रवेश मिलता है। दोनों ही गेट की सुरक्षा में दो दरोगा सहित 14 सिपाहियों की तैनाती रहती है। घटना की जानकारी के बाद प्रयागराज जोन के आईजी चंद्र प्रकाश दोपहर के समय अचनाक एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सतपाल अंतिल को साथ लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा- व्यवस्था देखी। सूत्रों के अनुसार विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने कोर्ट के सीसीटीवी की जांच कर फुटेज कब्जे में ली है। आईजी के निर्देश पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
बंदी पर हमले के बाद पहुंचे अधिकारी छानबीन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
जौनपुर की घटना से नहीं लिया था सबक
दो दिन पहले जौनपुर जनपद में कोर्ट के बाहर जेल से पेशी पर आए बंदियों पर बाइकसवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। इस घटना के बाद से अन्य जिलों की पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा को पुख्ता करने का प्रयास किया। जनपद की कोर्ट के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते घटना हुई।
कोर्ट के आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के लिए पुलिस के साथ मंथन किया गया है। सुरक्षा के विषय पर लापरवाही बरतने वाले सिपाहियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। - विद्या सागर मिश्रा, एएसपी पूर्वी