फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News : चाकू से गोदकर युवक की हत्या, शव को सड़क के किनारे फेंका, आरोपी घर छोड़कर फरार

Mon, 12 Jun 2023 12:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कीना का पुरवा गांव निवासी अनिल (25) का पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। रविवार की रात फिर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि आरोपियों ने पीट-पीटकर अनिल को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को सड़क के किनारे फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली के कीना का पुरवा गांव में बीतीरात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पड़ोसियों ने शव को सड़क के किनारे फेंक दिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल सारे आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हैं।

विज्ञापन


कीना का पुरवा गांव निवासी अनिल (25) का पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। रविवार की रात फिर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि आरोपियों ने पीट-पीटकर अनिल को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को सड़क के किनारे फेंककर भाग निकले। ग्रामीणों ने जब अनिल की लाश देखी तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अनिल को अस्पताल भेजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें