फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म, थाने में पीड़िता की मां से आरोपी को चप्पलों से पिटवाया

Sat, 15 Apr 2023 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

शौच के लिए निकली किशोरी को बाइक सवार आरोपी अगवा कर ले गया। उसके साथ मुंह काला किया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी युवक को पकड़ लाई। मामले को रफा-दफा करने की नियत से जेठवारा थानाध्यक्ष ने पीड़िता की मां से आरोपी युवक को थाने में चप्पलों से पिटवाया।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शौच के लिए निकली किशोरी को बाइक सवार आरोपी अगवा कर ले गया। उसके साथ मुंह काला किया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी युवक को पकड़ लाई। मामले को रफा-दफा करने की नियत से जेठवारा थानाध्यक्ष ने पीड़िता की मां से आरोपी युवक को थाने में चप्पलों से पिटवाया। जबकि पीड़िता व उसकी मां के आरोपों को पुलिस ने अनसुनी कर दिया।

 

जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार की शाम शौच के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि मानधाता का रहने वाला आरोपी युवक बाइक लेकर पहंचा और किशोरी को तमंचे के बल पर उठा ले गया। रात भर परिजन खोजबीन करते रहे। बृहस्पतिवार भोर में आरोपी युवक किशोरी को घर से कुछ दूर छोड़कर भाग निकला। जानकारी के बाद पुलिस आरोपी युवक को थाने उठा लाई।

 

पीड़िता की मां का आरोप है कि वह थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई थी लेकिन दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज न कर पुलिसकर्मियों ने मनमानी की। इतना ही नहीं आरोपी युवक को थाने में बैठाकर रखा था। जेठवारा थानाध्यक्ष ने पीड़ित बेटी की चप्पल से आरोपी युवक की पिटाई करवाया।

 

घटना के चार दिन भी उसका मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस आनाकानी कर रही है। पुलिस समझौता कराने की साजिश रच रही है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि तहरीर के मुताबिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज है। कोर्ट में बयान के आधार पर धारा बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें