फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जानलेवा हमले मामले में खजुरनी के प्रधान व पिता गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मारपीट में इस्तेमाल लोहे की पाइप बरामद, भेजे गए जेल

प्रतापगढ़। खजुरनी गांव में शनिवार की रात हुए जानलेवा हमले के मामले में खजुरनी के प्रधान और उनके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल लोहे की पाइप बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।



रंजिश में प्रधान कुलदीप सरोज व पूर्व प्रधान दीनानाथ के परिवार के लोगों के बीच शनिवार को मारपीट हुई थी। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पूर्व प्रधान के पक्ष की ओर से दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे के आरोपी प्रधान कुलदीप सरोज व उसके पिता जीतलाल सरोज को पुलिस ने रात में ही बकुलाही नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लोहे की पाइप भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को चोट लगी थी। कुलदीप का आरोप है कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही। जबकि उनके पक्ष के लोगों को भी गंभीर चोटें आई थीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें