पट्टी(ब्यूरो)। श्रावण मास में भूत भावन भोलनाथ को जलाभिषेक के लिए कांवडिय़ों का एक दल पट्टी नगर से रवाना हुआ। नगर में गाजेबाजे के साथ निकले कांवडिय़ों के इस जत्थे ने भ्रमण के पश्चात इलाहाबाद की ओर रवानगी की। प्रशासन द्वारा डीजे पर प्रतिबंध के कारण कांवडिय़ों ने भांगड़े का सहारा लिया और उसकी धुन पर थिरकते हुए वह जलाभिषेक के लिए नगर में भ्रमण के उपरांत इलाहाबाद रवाना हुए। यह जत्था इलाके के पौराणिक स्थल बाबा बेलखरनाथ धाम पर जलाभिषेक करेगा।