फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिरने से पत्रकार की मौत

Sun, 25 Jun 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक कृष्ण प्रताप ​सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
रामवनगमन मार्ग पर बन रही पुलिया, सड़क पर फैली गीली मिट्टी पर फिसली बाइक
विज्ञापन

बंद रहा मंडल भासो बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मोहनगंज से लालगोपालगंज तक बन रहे रामवनगमन मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिरने से पत्रकार कृष्ण प्रताप सिंह (49) की मौत हो गई। हादसे के बाद व्यापारियों ने मंडल भासो बाजार बंद कर शोक जताया।
बाघराय थाना क्षेत्र के मंडल भासो निवासी पत्रकार कृष्ण प्रताप सिंह शनिवार की देर शाम घर से बाइक लेकर गैस सिलिंडर लेने कन्हैयानगर जा रहे थे। गांव के करीब ही सड़क पर पुलिया का निर्माण करने के लिए गड्ढा खोदा गया है। सड़क पर फैली गीली मिट्टी में फिसलने के कारण वह बाइक समेत गड्ढे में जा गिरे। मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इसी बीच भिटारा से लौट रहे थानाध्यक्ष बाघराय त्रिलोकीनाथ पांडेय की नजर पड़ी। उनके साथ सिपाहियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए लेकर सीएचसी बाघराय पहुंचे। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर लौटे। कुछ देर बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्रृंगवेरपुर घाट ले जाया गया। मृतक के पिता शिवप्रताप सिंह, बड़े भाई मदनसिंह, पत्नी मनोरमा सिंह, बेटा नितिन सिंह, निखिल सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

इनसेट
शोक जताने पहुंचे नेता व समाजसेवी
पत्रकार कृष्ण प्रताप सिंह के निधन पर शोक जताने के लिए बाबागंज विधायक विनोद सरोज, मथुरा प्रसाद धुरिया, सुरेश पांडेय, धीरज धुरिया, दुर्गेश, रत्नेश शुक्ल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, मानवेन्द्र द्विवेदी समेत अन्य लोगों ने दुख जताया।

मृतक कृष्ण प्रताप सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें